SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    नशा मुक्ति पर जागरूकता व्याख्यान एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित

    3 months ago

    राजकीय कन्या महाविद्यालय, बहरोड़ में नई किरण नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति विषय पर एक जागरूकता व्याख्यान एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद शास्त्री ने की।

    कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रोफेसर सरस्वती (दिल्ली विश्वविद्यालय) रहीं। अपने प्रभावशाली व्याख्यान में उन्होंने नशे के कारणों, उसके दुष्प्रभावों एवं नशा मुक्ति के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति को अवसाद की ओर ले जाता है, पारिवारिक जीवन को प्रभावित करता है तथा आर्थिक व सामाजिक पतन का बड़ा कारण बनता है।

    प्रोफेसर सरस्वती ने प्रसिद्ध उक्ति के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को स्पष्ट करते हुए कहा—
    “पैसा गया तो कुछ नहीं गया, स्वास्थ्य गया तो कुछ गया, और चरित्र गया तो सब कुछ गया।”

    उन्होंने समाज में तिरस्कार, दबाव एवं गलत संगति को नशे की ओर ले जाने वाले प्रमुख कारण बताते हुए इससे बचाव के लिए योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला। बीज के उदाहरण के माध्यम से उन्होंने समझाया कि जैसे बीज सही वातावरण में पनपकर वृक्ष बनता है, उसी प्रकार योग व्यक्ति के भीतर सकारात्मकता, आत्मसंयम और मानसिक संतुलन का विकास करता है।

    कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं स्टाफ द्वारा नशा मुक्ति के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें सभी ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। मंच संचालन सहायक आचार्य सुनील कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा तथा बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं समाज में नशे के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्वस्थ, संस्कारित एवं नशा मुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #INDIA100NEWS #India100News #India100NewsBehror
    #NashaMukti #NashaMuktiAbhiyan #AwarenessProgram
    #RajkiyaKanyaMahavidyalaya #BehrorNews #RajasthanNews
    #YogaForLife #DrugFreeIndia #YouthAwareness

    Click here to Read more
    Prev Article
    #बहरोड़ धनु संक्रांति, मल मास व शुक्र तारा अस्त के कारण मांगलिक कार्यों पर रहेगा विराम
    Next Article
    #नीमराना राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर नीमराना में ई-वेस्ट संग्रह अभियान का शुभारंभ

    Related लोकल न्यूज़ Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment