SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #कोटपूतली #विराटनगर बाल वाहिनी निरीक्षण अभियान: नियमों के उल्लंघन पर 13 चालान, 10 वाहन जब्त

    3 months ago

    राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राजस्थान उच्च न्यायालय पीठ जयपुर) के तत्वावधान में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटपूतली–बहरोड़ के निर्देशन में सोमवार को विराटनगर थाना क्षेत्र में बाल वाहिनियों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।

    अभियान के दौरान स्कूलों में प्रयुक्त बाल वाहिनियों की सघन जांच की गई। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 13 बाल वाहिनी चालकों के चालान किए गए। वहीं 2 बाल वाहिनी और 1 स्कूल वैन सहित कुल 10 वाहनों को बिना फिटनेस, बिना परमिट एवं निर्धारित शर्तों का पालन नहीं करने पर जब्त किया गया।

    निरीक्षण दल में तालुका विधिक सेवा समिति विराटनगर के अध्यक्ष एवं न्यायिक अधिकारी, पुलिस प्रशासन तथा संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को वाहन में न बैठाया जाए और प्रत्येक वाहन में सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।

    प्रशासन ने दो टूक कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे निरीक्षण अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #INDIA100NEWS #India100News #India100NewsBreaking
    #KotputliBehror #Viratnagar #RajasthanNews
    #ChildSafety #SchoolVan #BalVahini #TrafficAction
    #PoliceAction #PublicSafety #EducationNews

    Click here to Read more
    Prev Article
    #कोटपूतली | ट्रांसपोर्ट व्यापारी का सनसनीखेज अपहरण, बदमाश फरार कोटपूतली शहर में सोमवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया,
    Next Article
    #रिवाली #बहरोड़ रिवाली के सरकारी विद्यालय में बच्चों को स्वेटर, स्टेशनरी व फूड किट वितरित

    Related लोकल न्यूज़ Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment